हमीरपुर जिले में एंटी करप्शन बांदा की टीम पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सदर कोतवाली में टीम कार्रवाई में जुटी है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि अवर अभियंता रमेश कुमार गुप्ता को बांदा की टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है।