हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। कार्रवाई न होने से आहत महिलाओं ने बुधवार रात को करीब 8.30 बजे एसपी आफिस के सामने जाम लगा दिया। मौके पर जाम खुलवाने पहुंचे कोतवाल से महिलाओं की नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस सभी महिलाओं को कोतवाली ले गई। तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।