कानपुर के गुजैनी निवासी एक परिवार के सदस्यों को चित्रकूट दर्शन का झांसा दे ले जा रहे पड़ोसी किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिल चलती कार(कामर्शियल) में जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को राठ उरई मार्ग पर बनी पुलिया के पास छिपा दिया। वहीं घटना दौरान पति ने गाड़ी से कूदने के बाद छिपकर जान बचाई। इसी प्रकार बेटे को मरणासन्न समझ सड़क किनारे फेंक दिया, जबकि ढाई वर्ष की मासूम को जालौन जिले की सीमा पर छोड़ भाग निकलें। पुलिस ने कार बरामद कर चालक को हिरासत में लिया है।