हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के पास खिरवा रोड किनारे जाकिर (45) पुत्र साबिर का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर खरोंच के निशान देखकर पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत नशे की हालत में गिरने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।