हमीरपुर के कुरारा में प्लाट विवाद को लेकर बृहस्पतिवार शाम दो महिलाओं ने काशीराम नामक बुजुर्ग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिनकी इलाज के दौरान शनिवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की शिकायत पर आगे की विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।