कस्बे में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक गुदरिया बाबा का आठ दिवसीय मेला बुधवार से शुरू हो गया। कोतवाली शोभायात्रा दोपहर एक बजे से शाम 7 बजे तक मुस्करा कस्बे के मुहल्लों से होते हुए निकली। इसमें बनरा, नागा, काली, वहंकटा स्वरूप निकाले गए। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार उर्फ बबलू ने बताया कि 17 दिसंबर तक रात्रि में प्रतिदिन रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 13 दिसंबर को रात्रि में धनुष भंग कार्यक्रम होगा, और 12 व 13 दिसंबर को दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन होगा। इसमें महिला पहलवान भी भाग लेंगी। मानस सत्संग का आयोजन किया जाएगा।