थाना जरिया के बीरा गांव में शनिवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंस्पेक्टर मयंक चंदेल ने बताया कि बीरा गांव निवासी मोहित ने तहरीर देकर कहा कि रंजिश को लेकर गांव के ही उमाकांत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र, लोटन व गोविंद ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज की। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।