फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केशव मौर्य बोले- कभी पलायन के लिए जाना जाता था बुंदेलखंड, आज हर क्षेत्र में है आगे

शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 06:07 PM IST

केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है। बुंदेलखंड को कमल की तरह खिलाने का काम किया जा रहा है। स्वामी ब्रह्मानंद जी के सपनों का बुंदेलखंड बनाया जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राठ के ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रांतिकारी संत स्वामी ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि 2017 से 2024 तक बुंदेलखंड में बदलाव आया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से आवागमन सुलभ हुआ है। सूखे व गरीबी के कारण बुंदेलखंड पलायन के लिए जाना जाता था। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बदलाव लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। बुंदेलखंड में तीन विश्वविद्यालय बन चुके हैं। जिनके पास घर नहीं थे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से उनके घर बन रहे हैं। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए समर्पित है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे पहुंचे और 2.50 बजेे रवाना हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें