फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोशाला दीवार में घटिया निर्माण का लगाया आरोप, बीडीओ बोले- जांच कर कार्रवाई की जाएगी

शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 09:43 PM IST

कुरारा क्षेत्र के डामर गांव में संचालित गोशाला के चारों ओर बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव निवासी उदय, करन आदि लोगों ने बताया कि प्रधान व सचिव बाउंड्रीवॉल में तीन नंबर की ईंट लगवा रहे हैं। यह जल्द ही खराब हो जाएगी। साथ ही राजस्व का लाखों का नुकसान होगा। प्रधान प्रतिनिधि संजय कुशवाहा ने बताया कि दीवार में अच्छी क्वालिटी की ईंटें लगाई जा रही हैं। विरोधी पक्ष के कुछ लोग अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। बीडीओ बिपिन गुप्ता ने बताया कि घटिया निर्माण कार्य का वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें