फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में 50 फीसदी वोट भी नहीं पड़े

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 08:05 PM IST

रविवार को उत्तर प्रदेश की दो बेहद अहम मानी जाने वाली गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। हालांकि उपचुनाव में हुए मतदान के प्रतिशत से समझा जा सकता है कि मतदाताओं में बिलकुल भी उत्साह नहीं था। गोरखपुर में कुल मिला कर 47 फीसदी मतदान हुआ वहीं फूलपुर सीट पर मतदान का प्रतिशत 37 के करीब रहा। सभी जगह कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्ण मतदान हुए। इलाहाबाद में कुछ जगहों पर वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की वजह से कुछ देर के लिए मतदान रोका गया था। गोरखपुर की बात करें तो शाम पांच बजे तक शहर क्षेत्र में करीब 38 फीसदी, कैम्पियरगंज में 49, पिपराइच में 52, गोरखपुर ग्रामीण में 47, सहजनवां में 50 फीसदी और कुल मिलाकर करीब 48 फीसदी मतदान हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें