गोरखपुर के सहजनवा फोरलेन पर तेनुआ टोल प्लाजा के पास एक लग्जरी कार में अज्ञात लोगों ने युवक का हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा जला दिया। सड़क किनारे खड़ी कार से आग की लपटें उठती देख लोग वहां पहुंचे तो उसमें युवक के बंधे होने का पता चला। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, युवक जलकर राख हो चुका था।