गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक डॉक्टर की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। जिसमें बड़ी बेटी समेत मां की मौत हो गई जबकि दो बच्चों की जान बच गई। मामले में डॉक्टर पति ने पत्नी से किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। वहीं मासूम बच्चे ने दर्दनाक आपबीती बताते हुए हैरान करने वाले खुलासे किए।