गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी। गर्म हवा के थपेड़े से बाइक चलाने वाले लोगों खासा मुश्किलें हुईं। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12 बजे स्कूलों में छुट्टी होने से बच्चों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, गर्मी से लोग पूरी तरह से बेहाल हैं।