अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर कहा कि भारत सरकार को इसके लिए दबाव बनाना चाहिए। कहा कि भारत सरकार नमक, चावल व पानी बंद कर दे बांग्लादेश भूखा मर जाएगा। गोंडा में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना बेहद जरूरी है। कानून का उल्लंघन करने वालों का सारा अधिकार छीन लिया जाए। हम देश में डंके की चोट पर हिंदू बहुमत बनाएंगे। धर्मांतरण के मामले में उन्होंने कहा कि मृत्यु दंड देना चाहिए।