फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय शातिर चोर घायल, तीसरा गिरफ्तार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 09:31 AM IST

गोंडा। जिले की करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर पुलिस के साथ एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका तीसरा साथी भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मल्लूसिंह पुरवा निवासी चुनमुन तथा विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सीताराम नगर निवासी शिवकुमार के पैर में गोली लगी। वहीं, विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दीवान पुरवा निवासी रोशन लाल को मौके से भागते समय दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पांच दिन पहले चोरी चौराहा स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों का शटर काटकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने की वारदात कबूल की है। इसके अलावा करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर थाना क्षेत्रों में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा 19,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवकुमार के खिलाफ 20, चुनमुन के खिलाफ 27 और रोशन लाल के खिलाफ 46 आपराधिक मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। तीनों लंबे समय से अंतरजनपदीय स्तर पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें