फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 20 May 2026 09:46 AM IST

गोंडा जिले के जानकीनगर में हुई बमबाजी की सनसनीखेज घटना के बाद मंगलवार देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी देवेंद्र श्रीवास्तव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बमबाजी के मास्टरमाइंड अर्पित पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 18 मई की रात करीब 9:25 बजे जानकी नगर स्थित मवैया तालाब के पास रहने वाले रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह के घर पर ताबड़तोड़ बमबाजी की गई थी। बताया गया कि आरोपियों ने महज आठ सेकेंड के भीतर छह बम फेंके, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद राघवेंद्र सिंह की पत्नी डाली सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने देवेंद्र श्रीवास्तव, बमबाजी के मास्टरमाइंड अर्पित पांडेय और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें