फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोडल अधिकारी ने किया जिले का दौरा, लगाया चौपाल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 22 May 2026 03:38 PM IST

गोंडा जनपद की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने गोंडा का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया। कंचन वर्मा उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव हैं। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दर्जीकुआँ में एआई लैब का निरीक्षण किया। इसके बाद विरवाबभनी गौशाला का भी दौरा किया। पंचायत भवन विरवाबभनी में उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बातचीत की। सिविल गोंडा में फायर स्टेशन में निर्माणाधीन कर्मचारी आवास का भी निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद और उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय और डीसी एनआरएलएम जेएन राव सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें