फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पिकअप व मिनी डीसीएम समेत लाखों का सामान राख

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 27 May 2026 09:58 AM IST

गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बे के झिलिया चौराहे के पास स्टार हॉस्पिटल के सामने स्थित पुराने कबाड़ व्यवसायी राजदीप गुप्ता के गोदाम में मंगलवार देर रात करीब दो बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। गोदाम मालिक राजदीप गुप्ता ने बताया कि आग में उनकी एक पिकअप, एक मिनी डीसीएम वाहन और लाखों रुपये मूल्य का कबाड़ जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करती रही। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें