फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, वकील की मौत

गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर ग्राम पंचायत के सुदाई पुरवा गांव में रविवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि खेत की जोताई को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अधिवक्ता 59 वर्षीय सुभाष चंद्र मिश्रा की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम और तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन की वरासत और बैनामा को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें