फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ रखा। महिलाओं ने दिनभर निराहार रहकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने वट वृक्ष के तने में कच्चा सूत लपेटकर विधि-विधान से पूजन किया तथा कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने फल, फूल, दीप और पूजन सामग्री अर्पित कर प्रकृति के प्रति आस्था भी व्यक्त की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें