स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल में प्रधानाचार्य डॉ. वीना सिंह ने मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण करके हरियाली का संकल्प लिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्साधीक्षक डॉ. आफताब आलम, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अनिल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, सीएचसी खरगूपुर में अधीक्षक डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने ध्वजारोहण के बाद कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।