पतित पावनी मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को गंगा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बसेहिया स्थित पवित्र सरयू तट पर मां सरयू की भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय गीतों की गूंज से पूरा सरयू घाट अलौकिक दृश्य में तब्दील हो गया। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम नेहा मिश्रा, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, रामजीलाल मोदनवाल, सूरज सिंह, अनोखेलाल मोदनवाल और आशीष गिरि मौजूद रहे।