फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में एक लाख की रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार

Akash Dwivedi Updated Mon, 13 Jul 2026 02:33 PM IST

नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय को सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शहर के एलबीएस चौराहा निवासी परिवर्तन शुक्ला ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि मकान से संबंधित अभिलेखों का निस्तारण और मरम्मत कार्य शुरू कराने के एवज में नजूल अमीन गुरुचरन पांडेय एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। सोमवार को वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये लेते समय टीम ने गुरुचरन पांडेय को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को कोतवाली नगर ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से नगर पालिका परिषद में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। अधिकारी फिलहाल पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से बचते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें