फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में डीसीएम ने बालक को रौंदा, मौके पर ही मौत

गोंडा। करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाबागंज चौराहे के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार 14 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करूआ के मजरा गोनई गोसाई पुरवा निवासी रामसुरेश गोस्वामी का 14 वर्षीय पुत्र करन गोस्वामी साइकिल से किसी काम से बाबागंज चौराहे गया था। वापस लौटते समय जब वह अपने गांव के पास पहुंचा तो सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह वाहन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डीसीएम को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक करन पास के एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। इस घटना से गांव में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम को सीज कर लिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें