फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: गोंडा के कार्तिकेय ने यूपीएससी में लहराया परचम, 269वीं रैंक हासिल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिले के होनहार कार्तिकेय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 269वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। कार्तिकेय सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा से ही प्राप्त की। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई गोंडा से पूरी करने के बाद आईआईटी मुंबई से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। कार्तिकेय के पिता संजीव सिंह ने बताया कि बेटे की सफलता के पीछे उसकी लगन, अनुशासन और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा और लक्ष्य तय कर उसी दिशा में मेहनत करता रहा। कार्तिकेय की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ जिले के लोगों में भी गर्व और उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें