दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है। क्षेत्रीय निदान केंद्र के सामने पानी भरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे होकर मरीजों व तीमारदारों को आना जाना पड़ रहा है। साथ ही गोंडा-लखनऊ मार्ग पर शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने जलभराव के कारण यहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। शहर के कई मुहल्लों में जलभराव के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जहां से भी जलजमाव की सूचना मिलती है,वहां पर टीम भेजकर निस्तारण कराया जा रहा है।