फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एथनाल से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला... मची अफरातफरी

गोंडा जिले के नवाबगंज के दुल्लापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात एथनाल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। टैंकर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी तरबगंज यूपी सिंह और थानाध्यक्ष अभय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक विभव सिंह ने बताया कि टैंकर चालक सोनू विश्वकर्मा पुत्र चंद्र बहाल निवासी माखू बेहड़ पोस्ट सुजावल थाना थम्भौर जनपद सीतापुर है। वह मैजापुर डिस्टलरी से एथनाल लेकर प्रयागराज जा रहा था। दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने अचानक आ गई एक कार और एक जानवर को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें