स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आनन-फानन में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए पसीना बहाने के बावजूद जिम्मेदारों को कड़ी फटकार मिली। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट नोडल अधिकारी इमरजेंसी एंड ट्रामा सर्विसेज प्रो. एलडी मिश्र को इमरजेंसी के प्रभारी बिना एप्रेन पहने उपचार करते मिले। डॉक्टर व स्टॉफ इमरजेंसी प्रबंधन का सही तकीका नहीं बता सके। नाराजगी जताते हुए डॉक्टरों व जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई गई। बुधवार को दोपहर बाद अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रो.एलडी मिश्र ने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां इमरजेंसी के प्रभारी डॉ. एमके गुप्ता बिना एप्रेन पहने मरीजों का इलाज कर रहे थे। नोडल अधिकारी ने पूछा आप डॉक्टर हो..? एप्रेन क्यों नहीं पहने। आपको कोई डॉक्टर कैसे जानेंगा। फटकार के बाद प्रभारी ने एक नर्सिंग स्टॉफ का एप्रेन मांगकर पहना। डॉक्टर, जूनियर रेजीडेंट व स्टॉफ से बारी-बारी से जीवन रक्षक दवाओं के डोज व तरीके सहित इमरजेंस प्रबंधन की अन्य जानकारी ली। जिसमें अधिकांश लोग सही जबाव नहीं दे पाए।