पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपा की ओर से सभी 33 मंडलों में काव्य गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर मंडल में भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए उनकी स्मृति से संबंधी फोटो व वीडियो दिखाए गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश नारायण तिवारी और नीरज मौर्य आदि रहे। मसकनवा फार्म हाउस पर अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने कविता पाठ किया। इस दौरान गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा रहे। परसपुर के कडरू में आयोजित कार्यक्रम काव्य गोष्ठी में डॉ संत शरण त्रिपाठी सहित अन्य ने कविता पाठ किया। इस दौरान करनैलगंज विधायक अजय सिंह आदि रहे। इसी प्रकार विधायक प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नारायन पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी, बावन सिंह, रमापति शास्त्री आदि ने श्रद्धांजलि दी।