फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: महाकुंभ हादसे के मृतकों व घायलों की सूची जारी करे सरकार, कांग्रेसियों ने की मांग

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृतकों व घायलों की सूची जारी न होने पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन किया गया। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर्व पर हुए हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के परिजन परेशान हैं। उनकी वास्तविक सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। महाकुंभ में पीड़ित परिजनों की मदद के बजाए पुलिस और प्रशासन उनकी आवाज दबा रहा है। उन्होंने मृतकों और घायलों सूची जारी करने की मांग की। घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में जिला प्रवक्ता शिवकुमार दूबे, प्रद्युम्न शुक्ला, सगीर खान, ओम प्रकाश सोनकर, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, तौवाज खान, सैय्यद खान, अविनाश मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अतीक खान, शहजादे मेवाती, अवधेश तिवारी, हरीराम वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें