फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: तिरंगा रैली निकाल सफाई कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग

मधुवेंद्र सचान Updated Thu, 20 Aug 2026 06:10 PM IST

गोंडा: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। गांधी पार्क में जुटे कर्मचारियों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुरानी पेंशन बहाली की शपथ ली। इसके बाद कर्मचारी तिरंगा लेकर एलबीएस चौराहा, जिलाधिकारी आवास होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचे। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कर्मचारियों ने जीपीएस फोटो हाजिरी बंद करने समेत अन्य मांगें भी उठाईं। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन कर्मचारियों के जीवन का सहारा है। जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो कर्मचारी आगामी चुनाव में इसका जवाब देंगे। रैली में संगठन के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें