फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: निमंत्रण में गए युवक का शव सरयू नहर में मिला

निमंत्रण में गए युवक का शव सरयू नहर में मिला गोंडा: घर से तेरहवीं के भोज में शामिल होने निकले युवक का शव बुधवार दोपहर तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार के पास सरयू नहर में उतराता मिला। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मंगुरा बाजार निवासी सुशील उर्फ सुनील (32) मंगलवार शाम तरबगंज थाना क्षेत्र में आयोजित एक तेरहवीं के भोज में शामिल होने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि बुधवार सुबह भी परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सरयू नहर खंड प्रथम की तरबगंज-कर्नलगंज शाखा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार के पास एक शव पानी में उतराता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुशील उर्फ सुनील के रूप में की। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें