फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में वसंत पंचमी पर विद्यालयों में ज्ञानोत्सव, सरस्वती वंदना से गूंजे संस्थान

गोंडा में वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मालवीय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला सहित अनेक विद्यालयों में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। प्रातःकाल सरस्वती वंदना व मंत्रोच्चार से विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठे। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, भजन, कविता पाठ, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, विद्या और संस्कारों का पर्व बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें