फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में दुकान के अंदर मिला सराफा कारीगर का शव

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 06:01 PM IST

गोंडा में परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज मार्ग के मिश्रन टोला में शनिवार को सराफा कारीगर सजय मराठा का शव संदिग्ध हालात में दुकान के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस को सराफा कारीगर की चारपाई से मोबाइल फोन मिला है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पेड गांव निवासी संजय मराठा उर्फ विजय राक्षे (42) मिश्रन टोला के वार्ड नंबर-13 में किराये की दुकान पर पिछले 20 वर्षों से सोना-चांदी की गलाई-पकाई का काम करते थे। काम अधिक होने की वजह से अक्सर वह दुकान में ही रुक जाते थे। शुक्रवार को काम ज्यादा होने के कारण वह दुकान पर ही रुक गए। शनिवार को परिवार के लोग नाश्ते पर उनका इंतजार कर रहे थे। जब वह घर नहीं पहुंचे तो बेटे सुमित ने अपने साथी राज को दुकान पर पता लगाने के लिए भेजा। राज दुकान पर पहुंचा तो शटर लॉक नहीं था। शटर उठाया तो फोर्डिंग चारपाई पर संजय का शव पड़ा मिला। राज ने परिवारवालों को जानकारी दी तो बेटा सुमित और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फोर्डिंग चारपाई से मृतक का मोबाइल फोन मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मौके से मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें