फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में शॉर्ट सर्किट से कामन सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों का सामान जला

यूपी के गोंडा में सोमवार की रात आग लगने से सीएससी में रखा तीन लाख का सामान जल गया। घटना कटरा बाजार के वार्ड नंबर-10 रस्तोगी टोला की है। यहां इंडियन बैंक के बगल में अजय श्रीवास्तव, कामन सर्विस सेंटर का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए। रात में बाहर लगी केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग दुकान के अंदर पहुंच गई। लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, जब तक आग बुझाई जाती तब-तक सेंटर पर रखे दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, वाईफाई, इंवर्टर बैटरा सहित अन्य सामान जल गया। आग से लगभग तीन लाख रुपये की हानि हुई है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि हल्का लेखपाल राजेश को सूचना दे दी गई है। मौके की जांच करके रिपोर्ट प्रशासन को भेजने को कहा गया है। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें