गोंडा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था उमड़ पड़ी। भोर से ही शहर के दुखहरणनाथ मंदिर व खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर पर श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। हर कोई भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही रूद्राभिषेक कर रहा है। वहीं, नवाबगंज इलाके में कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन किए गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।