गोंडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील करनैलगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।