फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, रोज से पांच गुना बढ़ी मांग; अधिकारी बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 03:42 PM IST

गोंडा में पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरातफरी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात ऐसे हैं कि अधिकारी खुद माइक लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं और लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं, लेकिन भीड़ पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा। डीएम कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप को रात से ही बंद कर दिया गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एडीएम आलोक कुमार, एएसपी मनोज कुमार रावत और जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पहले आपूर्ति बहाल करवाई, फिर माइक से लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के गुरुनानक चौराहे स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर भी हालात बेकाबू नजर आए। पंप मैनेजर नंद कुमार मिश्रा के अनुसार, जहां सामान्य दिनों में 3000 से 3500 लीटर तक बिक्री होती थी, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 15000 लीटर के पार पहुंच गया। यानी मांग करीब पांच गुना तक बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर बिक्री सीमित कर दी गई है। बाइक सवारों को अधिकतम 200 रुपये और चार पहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों की लंबी कतारें कम नहीं हो रहीं। अफवाहों के चलते बनी इस स्थिति ने प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें, ताकि व्यवस्था सामान्य बनी रह सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें