गोंडा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकपा-माले ने मंगलवार को देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिला कमेटी सदस्य राजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कई कोटेदार लाभार्थियों के हिस्से से प्रति व्यक्ति एक किलो अनाज की कटौती कर रहे हैं। विरोध करने पर गोदाम से कम तौल मिलने का हवाला दिया जाता है। पार्टी ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और कोटेदारों की तौल मशीनों की जांच कराने की मांग की। जिला पूर्ति कार्यालय में लाभार्थियों से कथित अभद्र व्यवहार की शिकायत भी की गई। मुश्ताक अहमद, राजीव कुमार और जमान खान ने ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।