फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में महानिदेशक ने अस्पताल का किया निरीक्षण

गोंडा में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. एचडी अग्रवाल ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल व काजीदेवर सीएचसी का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में उन्होंने ओपीडी, वार्डों, एसएनसीयू व पैथोलॉजी में व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का अभाव मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमएस को सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं, एक ओपीडी व वार्ड में सीलन की समस्या को लेकर पुताई कराने या फिर उस पर फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डीसीपीएम आरपी सिंह व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें