फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मेडिकल स्टोर में किराना, गोदामों में मिला नशीली दवाओं का जखीरा

गोंडा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। बलरामपुर रोड स्थित जयनगरा में अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से पंजीकृत मेडिकल स्टोर पर जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो वहां एक भी टैबलेट या दवा नहीं मिली। मेडिकल स्टोर के भीतर बिस्कुट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य किराना का सामान रखा मिला। कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक अमन कसौधन फरार हो गया। टीम ने परिवार के एक सदस्य से पूछताछ की तो बरियारपुरवा स्थित एक गोदाम का पता चला। इसके बाद चार जिलों से आई औषधि प्रशासन की टीमों ने लगातार दो दिनों तक छापेमारी कर एक-एक कर चार गोदामों का पता लगाया। गोदामों के ताले तुड़वाकर तलाशी ली गई, जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाएं और टैबलेट बरामद हुईं। सभी गोदामों को तत्काल सील कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट सीधे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब को भेजी जा रही है। जानकारों का मानना है कि यह नेटवर्क केवल गोंडा तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जिलों और नेपाल तक फैला हो सकता है। इसी कड़ी में अन्य संभावित ठिकानों की तलाश जारी है। औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें