यूपी के गोंडा में गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने सोमवार को भीषण जाम लग गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं होली की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भी भीड़ पहुंची। ऐसे में भीड़ का असर यातायात पर भी पड़ा।