गोंडा में लगातार हो रही बारिश ने संकट बढ़ा दिया है। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हो रही है। यहां पर जलभराव के बीच से होकर मरीज व उनके तीमारदार आने जाने को विवश है। हालांकि डीएम प्रियंका निरंजन ने भ्रमण करके व्यवस्था सुधारने को कहा है।