फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में कोहरे दृश्यता हुई 20 मीटर, ठंड कंपा रही

गोंडा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे के कारण दृश्यता महज 20 मीटर से भी कम रही। इससे सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहन रेंगते हुए चलते दिखे, वहीं दोपहिया और पैदल चलने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतते नजर आए। कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन रात होते ही मौसम फिर बदल गया और शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें