फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में ग्राम समाज की जमीन पर बना मदरसा व दुकानें ध्वस्त

गोंडा में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर खोरहंसा सराय जरगर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए इस्लामिया मदरसा व तीन दुकानों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर से ढहा दिया। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कराया गया था। इसमें कई लोग दुकानें व मकान बना रखे थे। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश हुआ था। अवैध कब्जेदार उच्च न्यायालय गए तो वहां भी राहत नहीं मिली। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहा दिया। टीम में सीओ सिटी आनंद राय समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीएम ने बताया कि चारदीवारी और कमरे ध्वस्त कर दिए गए। कुल 12000 स्क्वायर फीट जमीन है। अब सरकारी जमीन तार से सुरक्षित की जाएगी। आठ अन्य लोगों पर भी बेदखली आदेश है, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें