यूपी के गोंडा में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की आपदा या आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए इसे बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने घाटों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। संबधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आपात सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। श्रद्धालु किसी भी मदद के लिए 05262-230125, और 05262-358560 पर फोन कर सकते हैं।