फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में छात्र की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश, शव रखकर सड़क की जाम... जमकर किया हंगामा

यूपी के गोंडा में 12वीं के छात्र की हत्या से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। इससे ढेमवा मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। घटना नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा पट्टी बलराज गांव की है। बुधवार की रात गांव निवासी अंशुमान सिंह (17) की हत्या कर दी गई। बताया गया कि उसके दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए। रंजिश के चलते मरहमपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो बाल अपचारियों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एक बाल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में भी लिया है। जबकि, अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें