फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में छप्परों में लगी आग, दो मवेशियों की मौत; गृहस्थी का सामान जला

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Feb 2026 01:57 PM IST

गोंडा में शनिवार शाम कई घरों में आग लग गई। इसमें कई परिवारों को नुकसान हुआ है। आग से छप्परों के नीचे बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य झुलस गए। मोटरसाइकिल, साइकिल, अनाज, भूसा और गृहस्थी का सामान भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड व डायल 112 ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित कुसुम का पूरा सामान जल गया। इससे वह बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिंतित दिखी। पशु चिकित्सा टीम ने घायल मवेशियों का उपचार किया। तहसीलदार अतुल कुमार पाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पीड़ितों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें