गोंडा में चोरी व ड्रोन की अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने निगरानी का नया फार्मूला खोजा है। अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण के लिए जिले में अब तक 1128 ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गश्त को और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार की रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करके सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। लोगों से संवाद किया। सुरक्षा का एहसास दिलाया। बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाने पर दें।