विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला की ओर से पूर्वांचल के कई जिलों में रक्तदान शिविर का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया और रक्तदान भी किया। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होने वाले इस आयोजन में महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।